राजधानी

स्प्राइट की बॉटल में शराब भरकर स्कूल पहुंचा प्रधान-पाठक,

बालोद

बालोद जिले के सरकारी स्कूल में प्रधान पाठक नशे की हालत में पहुंचा। उसने स्प्राइट की बोतल में शराब भर रखा था। फिर क्लास में गिलास लेकर शराब पीने बैठ गया

तभी भाजपा नेता और कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। उन्होंने शिक्षक को रंगे हाथ पकड़ लिया।

यह घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की है। डौंडी ब्लॉक के ग्राम चिपरा स्थित प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक सरजू राम ठाकुर नशे में स्कूल पहुंचा था। उसकी हालत देखकर स्कूल के कुछ पालकों ने नाराजगी जताई और भाजपा नेताओं को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कुसुमकसा के भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिन्हा अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल पहुंचे और शिक्षक को शराब पीते हुए पाया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा ने सवाल किया कि, वह शराब पीकर स्कूल क्यों आए हैं, तो शिक्षक ने जवाब दिया। मैं तो रिटायर्ड हो चुका हूं। यह सुनकर नेता और मौजूद लोग हैरान रह गए। मामले को गंभीर मानते हुए भाजपा नेताओं ने तत्काल बीईओ और कलेक्टर को इसकी जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की।

डौंडी के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी रोहित सिन्हा ने बताया कि, मामले की शिकायत जिला शिक्षा कार्यालय को भेज दी गई है। साथ ही प्रधान पाठक का ब्लड सैंपल भी लिया गया है, ताकि नशे की पुष्टि की जा सके। फिलहाल जांच प्रक्रिया जारी है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Leave Your Comment

Click to reload image