राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक चौधरी के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष कमल बांधे को प्रभाव से निलंबित किया गया , --------------------------------------- राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक , प्रदेश कार्यकारिणी हुआ भंग । ----------------------------------------
सौरभ यादव/ बिहान छत्तीसगढ़
तिल्दा-नेवरा ।
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक की छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है । जारी परिपत्र के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष कमल बांधे सहित संबंधित सभी पदाधिकारियों को पदमुक्त कर दिया गया है । साथ ही निवर्तमान सभी पदाधिकारियों को आगाह किया गया है कि किसी भी पदाधिकारियों के द्वारा इंटक संगठन का नाम कहीं भी उल्लेखित नहीं किया जावे ,और ना ही इस्तेमाल किया जावेगा ।
वहीं पर आदेश जारी की गई है कि विभाग से संबंधित सभी दस्तावेज आगामी 15 जून 2025 के पूर्व प्रधान कार्यालय नई दिल्ली में जमा किया जावे । परिपत्र के हवाले कहा जा रहा है। कि किसी के भी द्वारा आदेश का उल्लंघन किये जाने पर कानूनी कार्रवाई की जावेगी । जारी परिपत्र के अनुसार प्रदेश कार्यकारिणी नवीन कमेटी का पुनर्गठन एक माह के भीतर किया जावेगा । यह आदेश पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष डांक्टर अशोक चौधरी के मार्फत जारी किया गया है ।