राजधानी

ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच पर फर्जी तरीके से उद्योग को एन ओ सी देने पर की थी शिकायत। ------------- एसडीएम तहसीलदार , मुख्य कार्यपालन अधिकारी की टीम ने किया शिकायत की जांच ।

सौरभ यादव/ बिहान छत्तीसगढ़

तिल्दा-नेवरा ।

तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत अल्दा के  ग्रामीणों ने   पूर्व सरपंच पर प्रस्तावित मेसर्स बालाजी उद्योग को फर्जी तरीके से एन ओ सी  देने पर प्रशासन  से शिकायत किया था ।  शिकायत  के आधार पर एस डी एम  , तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जांच कमेटी ने  बीते दिन गुरुवार को ग्राम अल्दा पहूंचकर दस्तावेज  को खंगाला वहीं मोजूदा ग्रामवासियों एवं पंचायत सचिव से रेखाबद्ध जानकारी  हासिल किया । ग्राम पंचायत सचिव रंजीता वर्मा 


ने कहा  कि पंचायत  के रजिस्टर को  सरपंच ने  सप्ताह भर अपने पास  रखा हुआ था ।  सरपंच के द्बारा  पंचायत  के रजिस्टर  पर  छेड़ झाड़ कर मेसर्स बालाजी उद्योग  को एन ओ सी दिया गया हैं  ,जिसकी खुलासा अब हुआ है । ग्राम के कोटवार रोहित चौहान ने बोला कि  22/10/24 को ग्राम सभा में मेसर्स बालाजी उद्योग लगाने में  अनापत्ति प्रमाण पत्र को लेकर ग्रामीणै के द्वारा घोर विरोध किया गया था, उसके बावजूद और   प्रस्ताव रजिस्टर में जो  लास्ट में जो दो लाइन बचा हुआ  था    बाद में कुटरचना की गई‌। जांच के दौरान  पूर्व सरपंच उपस्थित नहीं थे ‌


। वर्तमान सरपंच  ने कहा कि  हमारे गांव  में मेसर्स बालाजी उद्योग को लगने  नहीं दिया  जावेगा। क्योंकि इससे  बहुत  ज्यादा  परेशानी  का सामना करना पड़ेगा ‌हम  लोग खेती करने वाले किसान  है   जो  इस  उद्योग  के आने  से  परेशानी  बढ़ जाएगी । वही  ग्रामीणों ने  कहा  है कि मेसर्स बालाजी उद्योग को  फर्जी एन ओ सी  देने  से   हमें  अभी  से  परेशानी  का  सामना  करना  पड़ रहा हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image