राजधानी

रायपुर SSP ने क्लब-पब संचालकों की ली बैठक

रायपुर

रायपुर के महादेव घाट में आधी रात को युवक और युवतियों के बीच मारपीट की गई। जिसके बाद SSP ने शुक्रवार को शहर के सभी होटल, क्लब, पब, बार और रेस्टोरेंट संचालकों बैठक ली। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि, लाइसेंस के नियमों का पालन किया जाए।

एसएसपी लाल उम्मेद सिंह ने कहा कि, रायपुर के अधिकांश क्लब, पब और बार में देखा गया है कि युवतियों को फ्री एंट्री और फ्री में शराब परोसी जा रही है। शराब में बड़ी छूट दी जा रही है। ऐसे ऑफर तुरंत बंद करें।

इस बैठक के दौरान सभी होटल, क्लब, पब, बार और रेस्टोरेंट संचालकों को निर्देश दिए गए है कि, सुरक्षा के लिए प्राइवेट गार्ड और परिसर में हर जगह सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए। साथ ही किसी भी तरह के विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दे।

बैठक में निर्देश दिए गए है कि एक दिन के लिए शराब पिलाने का लाइसेंस लेने वाले रात 11 बजे के बाद शराब न परोसे। जिनके पास रेगुलर लाइसेंस है, वे रात 12 बजे बंद कर दें। लाइसेंस के नियमों का पालन करें।

Leave Your Comment

Click to reload image