राजधानी

राजधानी की डॉ. अंजली बनी मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़

रायपुर

छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वाली डॉ. अंजलि पवार ने मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ 2025 का खिताब जीता है। अंजलि आने वाले महीनों में होने वाली मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी। जिसका आयोजन नवंबर में थाईलैंड में होगा।

दरअसल, अंजलि का जन्म वारासिवनी में हुआ था और वो रायपुर में रहती हैं। उनके पास डेंटल सर्जरी की डिग्री है और वह पेशे से डेंटिस्ट हैं। डेंटिस्ट होने के साथ-साथ वो आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन में मेडिटेशन टीचर भी हैं। राज्य स्तरीय ग्रैंड फिनाले प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड में 2 मई को किया गया था। जिसमें कई स्टेट के प्रतियोगी शामिल हुए।

डॉ. अंजलि पवार मानसिक स्वास्थ्य की प्रबल समर्थक हैं और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ 2025 के रूप में वो मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बातचीत को सामान्य बनाना चाहती हैं। स्कूलों में इस विषय पर शिक्षा को बढ़ावा देना चाहती हैं और चिकित्सा और सहायता को अधिक सुलभ बनाने के लिए संगठनों के साथ काम करना चाहती हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image