राजधानी

रायपुर में 6वीं मंजिल से कूदी युवती

रायपुर 

रायपुर में 6वीं मंजिल से कूदकर युवती ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस को आशंका है कि युवती ने बॉयफ्रेंड से विवाद होने के बाद अपनी जान दे दी है। इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद युवती का सिर बुरी तरह फट गया। आसपास खून बिखर गया। यह पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने युवती की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र नगर के अमलीडीह की साईं ड्रीम सोसाइटी में 27 साल की जसविंदर कौर अपनी सहेली के साथ किराए के फ्लैट में रहती थी। वह मूल रूप से भिलाई के डबरापारा की रहने वाली है।

घटना मंगलवार-बुधवार रात 12 बजे के आसपास की है। फ्लैट में उसकी सहेली मौजूद थी। इस दौरान जसविंदर बिना कुछ बताए छत पर चली गई और टहलने लगी।

इस बीच अचानक जसविंदर छत से नीचे कूद गई। नीचे गिरते ही तेज आवाज आई। आसपास मौजूद लोगों ने जब आवाज सुनी तो वह फौरन दौड़कर पहुंचे। लेकिन जसविंदर के सिर फटने से मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास खून बहने लगा। सोसाइटी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा के बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस को शुरुआती जांच पड़ताल में पता चला है कि जसविंदर का उसके बॉयफ्रेंड के साथ किसी बात पर विवाद था। पुलिस आशंका जता रही है कि बॉयफ्रेंड से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस जसविंदर के मोबाइल फोन की जांच कर रही हैं। इसके अलावा जसविंदर के दोस्तों और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image