राजधानी

नगर निगम जोन ऑफिस में महिलाओं ने किया बवाल..

रायपुर

रायपुर में बुधवार को नगर निगम कर्मचारियों और अवैध कब्जा धारकों के बीच जमकर बवाल हुआ। अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान भोजनालय हटाने से नाराज महिला और उसके परिजनों ने जोन-8 कार्यालय पहुंचकर निगम के वाहनों और ऑफिस में तोड़फोड़ भी की। इस पूरे बवाल के दौरान पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने जवानों के साथ भी धक्का-मुक्की की।

यह मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है। रायपुर शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार प्रहरी (नगर निगम और पुलिस) की टीम कार्रवाई कर रही है। बुधवार को जोन-8 की टीम रिंग रोड पर सड़क पर अवैध कब्जों से हटाने के दौरान ठाकुर भोजनालय पर भी तोड़फोड़ किया गया।

इस कार्रवाई के नाराज भोजनालय संचालक पिंकी ठाकुर और उसके परिजन शिवम ठाकुर (23), शिवानी ठाकुर (24) लाठी-रॉड लेकर जोन-8 के निगम कार्यालय पहुंच गए। वहीं उन्होंने दफ्तर के सामने खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े। इसके बाद कार्यालय के अंदर तोड़फोड़ कर गाली-गलौज की।

हंगामा कर रही महिला और उसके परिजनों को जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की की। हालांकि, पुलिस ने हंगामा करने वाली महिला और उसके परिजनों को गिरफ्तार कर लिया है। जोन कार्यालय में तोड़फोड़ करने वाली पिंकी ठाकुर और उसकी बेटी शिवानी ठाकुर और बेटे शिवम ठाकुर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Leave Your Comment

Click to reload image