राजधानी

रायपुर में 79 बोतल अवैध विदेशी शराब जब्त:

रायपुर 

आबकारी विभाग ने मंगलवार को रायपुर के रामसागर पारा इलाके में एक चल रहे बड़े अवैध शराब तस्करी का नेटवर्क ब्रेक किया है।

आयल मिल रोड स्थित एक व्यवसायिक परिसर में भारी मात्रा में मध्यप्रदेश से लाई गई अवैध विदेशी शराब जब्त की गई है।

इस मामले में प्रॉपर्टी डीलर अनिल जैन को गिरफ्तार किया गया है। जो अपने किराए के कमरे में अवैध शराब का कारोबार चला रहा था। आरोपी के कब्जे से 79 बोतलें विदेशी शराब बरामद की गई हैं। जिसकी कुल मात्रा 59.25 बल्क लीटर और बाजार मूल्य लगभग  75,060 आंकी गई है।

ब्लेंडर प्राइड अल्ट्रा व्हिस्की – 21 बोतल रॉयल चैलेंज व्हिस्की – 27 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की – 22 बोतल मैक्डोवेल नंबर वन व्हिस्की – 9 बोतल

इस कार्रवाई में यह भी सामने आया कि आरोपी प्रॉपर्टी डीलिंग के काम की आड़ में शराब की तस्करी करता था। छापे के दौरान वहां से ट्रैवल बैग, खाली शराब पेटियां और दर्जनों खाली बोतलें भी बरामद की गईं। आबकारी विभाग ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया है और नौकरों से पूछताछ जारी है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल है।

Leave Your Comment

Click to reload image