राजधानी

रायपुर में हिस्ट्रीशीटर ने प्रॉपर्टी डीलर से की मारपीट

रायपुर 

रायपुर में हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर पर मारपीट का आरोप लगा है। पुरानी रंजिश के चलते शनिवार की रात रोहित और उसके बाउंसरों ने प्रॉपर्टी डीलर की डंडे से पिटाई की है। यह मामला तेलीबांधा थाने का है।

दशमीत ने अपनी शिकायत में बताया कि, वे और उनके भाई प्रॉपर्टी डिलिंग का काम करते हैं। 31 मई की रात वे अपने दोस्त के साथ खाना खाने वीआईपी के क्लब गया था। खाना खाकर निकल रहा था, तभी रात 12.15 बजे गेट के पास रोहित तोमर उसे गालियां देने लगा।

गाली देने से मना करने पर धक्का मुक्की करते हुए उसने मारपीट शुरू कर दी। पास पड़े हुए एक डंडे से मारा। जिससे चेहरे और शरीर पर चोट आई है। मारपीट के दौरान आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी

बता दें कि, एक साल पहले रायपुर के हाइपर क्लब गोलीकांड के बाद पुलिस ने आरोपियों का सिर आधा मुंडवा कर जुलूस निकाला था। इस घटना में रोहित तोमर, विकास अग्रवाल, सारंग मांधान और अमित तनेजा गिरफ्तार हुए थे। जुलूस निकालने के दौरान उनके कपड़े भी फटे हुए थे।

Leave Your Comment

Click to reload image