राजधानी

रायपुर में सेक्स-रैकेट मामले में 2 होटल मालिक गिरफ्तार

रायपुर

रायपुर के दो होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में पुलिस ने होटल के मालिक और एक पार्टनर को पकड़ा है। पुलिस ने 17 मई को होटल पर रेड मारकर दो महिलाओं समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

17 मई को गंज पुलिस को सूचना मिली कि होटल गगन ग्रैंड और होटल आदित्य गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने होटल में एक पॉइंटर भेजा। जिसने होटल के भीतर रिसेप्शन में मौजूद रेवती साहू से बातचीत की। सौदा तय होते ही उन्होंने महिलाएं देखने के लिए कहा। तभी पॉइंटर ने पुलिस टीम को इशारा कर दिया। पुलिस की टीमें आसपास स्थित दोनों होटलों में रेड मार दी। मौके पर पुलिस को कुछ महिलाएं भी मिली। जिन्होंने देह व्यापार की बात स्वीकार की।

इस मामले में पुलिस ने होटल के स्टाफ और कुछ संदिग्ध पुरुष लोग मिले। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सुब्रत सेठी, निलांबर बाग और एक महिला निशामणी बेहरा निवासी रायपुर बताया। इसके अलावा दो अन्य मनोज कुमार वैष्णव और तेजेश्वर कुमार डडसेना भी मिले। जिन्हें गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में रविवार को आरोपी होटल आदित्य गैस्ट हाउस और गगन ग्रैंड के संचालक कुणाल बाग ओर पार्टनर सुमित भी गिरफ्तार हो गए हैं। यह पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

Leave Your Comment

Click to reload image