छत्तीसगढ़ी गाने के अश्लील बोल को लेकर शिकायत
रायपुर
छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के अध्यक्ष दिलीप मिरी ने कहा कि उनका संगठन छत्तीसगढ़ी संस्कृति और कल्याण का काम करता है। किशन नाम के एक गायक ने अश्लील और भद्दा गाना गया है। जिसमें स्त्री पुरुष के निजी अंगों को लेकर प्रतिक्रिया दी गई है। इसे सोशल मीडिया में अपलोड किया गया है। इस गाने में कई लोगों ने काम किया है। छत्तीसगढ़ी गाने में अश्लील बोल को लेकर पुलिस थाने में शिकायत हुई है। छत्तीसगढ़ी फिल्मों कलाकारों समेत कुछ स्थानीय नेताओं ने इस संबंध में ऐसे गाना बनाने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। ये पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
इस मामले में प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ IT एक्ट समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज करने की मांग की है। थाने में शिकायत करने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कवि मीर अली भी पहुंचे थे। इस मामले में पुलिस अफसरों ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।