राजधानी

स्मार्ट मीटर हटाने घर-घर पहुंची कांग्रेस

रायपुर

रायपुर में महंगे बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार से जनसंपर्क अभियान शुरू किया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार मेनन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लाखे नगर स्थित बिजली कार्यालय से अभियान की शुरुआत की। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर पहुंचे और लोगों को स्मार्ट मीटर हटाने या बदलने के लिए आवेदन पत्र वितरित किए। अभियान के दौरान कांग्रेस नेताओं ने उपभोक्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। पार्टी का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल पहले की तुलना में काफी बढ़ गए हैं। इससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है और वे परेशान हैं।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के जरिए आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। कांग्रेस का दावा है कि बढ़ते बिजली बिलों को लेकर लोगों में लगातार नाराजगी बढ़ रही है।

पार्टी नेताओं ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं के हितों से जुड़े इस मुद्दे को लगातार उठाया जाएगा। यदि सरकार ने स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों के संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया, तो कांग्रेस आने वाले दिनों में इस मुद्दे को लेकर व्यापक जनआंदोलन करेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image