रायपुर के कांग्रेस नेता अमित दास का निधन
रायपुर के कांग्रेस नेता अमित दास का निधन
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर नगर निगम के पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता अमित दास का हार्ट अटैक से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए कान्हा किसली नेशनल पार्क गए हुए थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इस घटना के बाद परिवार, समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई है।मिली जानकारी के मुताबिक, संतोषी नगर मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास अपने कुछ दोस्तों के साथ कान्हा किसली नेशनल पार्क घूमने गए थे। सभी एक निजी रिजॉर्ट में ठहरे हुए थे। गुरुवार रात वे रिजॉर्ट के स्विमिंग पूल में नहा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके गले में पानी चला गया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने और प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की, लेकिन उनकी हालत लगातार गंभीर होती चली गई। कुछ देर बाद उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया।