नेपाल टूर से लौटी टीम से जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल की मुलाकात, सम्मान समारोह की जानकारी साझा
रायपुर। आज जनसंपर्क आयुक्त श्री रजत बंसल जी ने नेपाल टूर से लौटकर आए दल के सदस्यों से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान टीम के सदस्यों ने श्री बंसल का रुद्राक्ष एवं पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर जनसंपर्क कार्यालय, छत्तीसगढ़ संवाद में उनका सम्मान किया।
मुलाकात के दौरान श्री शिव शंकर सोनपिपरे, ममता सिंह, विप्लव दत्ता, रमेश अग्रवाल, आशीष काटले, महादेव परिहार, मधुकर पांडे सहित अन्य सदस्यों ने नेपाल में आयोजित कार्यक्रमों एवं अनुभवों को साझा किया।
टीम के सदस्यों ने अवगत कराया कि नेपाल में इंडो नेपाल टूरिज्म वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। साथ ही दोनों देशों के बीच पर्यटन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं आपसी सहयोग को और सशक्त बनाने पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर जनसंपर्क आयुक्त श्री रजत बंसल जी ने टीम के कार्यों की सराहना करते हुए पोर्टल पर विज्ञापन देने का आश्वासन भी दिया।
मुलाकात के दौरान अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया तथा भविष्य में ऐसे आयोजनों को और प्रभावी बनाने पर सहमति बनी।