राजधानी

पाकिस्तान से 1200 में हेरोइन खरीदते..छत्तीसगढ़ में 8000 में बेचते

पाकिस्तान से 1200 में हेरोइन खरीदते..छत्तीसगढ़ में 8000 में बेचते:ट्रक ड्राइवरों की मदद से रायपुर पहुंचता, लोगों को कुरियर देते;

ऐसे पकड़ाया ड्रग्स नेटवर्क

पाकिस्तान बॉर्डर से ड्रग्स लाकर रायपुर में बेचने वाले 4 तस्कर पंजाब से पकड़ाए हैं। पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती इलाके से आरोपी 1200-1300 रुपए प्रति ग्राम कीमत पर हेरोइन खरीदते थे, पहले उसे पंजाब पहुंचाते थे, फिर ट्रक ड्राइवरों की मदद से और कुरियर के जरिए देश भर के कई राज्यों में भेजते थे। ये काम पूरा सिंडिकेट करता था।

छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिंडिकेट के 4 आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। ट्रक ड्राइवरों की मदद से ड्रग्स रायपुर पहुंचता था। यहां से कुरियर के जरिए लोगों के घर तक पहुंचाया जाता था। यहां 6000-8000 रुपए प्रति ग्राम कीमत पर हेरोइन बेचते थे। बता दें कि पुलिस ने 3 महीने पहले 9 सप्लायर्स को पकड़ा था। उनके कब्जे से पंजाब से लाई गई 80 लाख की हेरोइन जब्त की गई थी।

Leave Your Comment

Click to reload image