शोभायात्रा का कांग्रेसजनों ने किया आत्मीय स्वागत
राजनांदगांव। सिंधी समाज द्वारा शुक्रवार 20 मार्च को भगवान झूलेलाल व संत कंवरराम जी की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली। इस अवसर पर पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा मानव मंदिर चैक पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
चेट्रीचंड झूलेलाल जयंती पर्व पर राजनांदगांव सिंधी पंचायत समाज द्वारा 20 मार्च शुक्रवार को भगवान झूलेलाल व संत कंवरराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर भ्रमण करते हुए शाम 7.30 बजे मानव मंदिर चैक पहुंचने पर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला प्रभारी व वरिष्ठ कांग्रेसी कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा भव्य आतिशबाजी कर फुलमालाओं से स्वागत किया तत्पश्चात सिंधी समाज के लोगों को पर्व की बधाई देते हुए दुध कोल्डंग शर्बत पिलाई। इस अवसर पर छाबड़ा ने पूज्य भगवान झूलेलाल व संत कंवरराम जी की फूल माला पहनाकर पूजा अर्चना कर सिंधी भाई बंधुओं व शहरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान प्रमुख रूप विकास त्रिपाठी, राजू खान, झम्मन देवांगन, प्रेम रूचंदानी, भोला यादव, अमित खंडेलवाल, विशु अजमानी, मुस्तफा जोया, तौसिफ गोरी, अनिल ठाकुर, मनीष साहू, नारायण सोनी, जितेश सिमनकर, राहुल देवांगन, बंटी यादव, शुभम कसार, दुर्गश ढीमर, हिम्मत पवार सहित दिवानपारा के युवा सदस्य व बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।