राजधानी

रायपुर निगम ने अपने ही विभाग को थमाया नोटिस:

रायपुर

रायपुर नगर निगम ने राजस्व वसूली में लापरवाही पर अपने ही विभाग के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। कम वसूली को लेकर जोन 8, 9 और 10 के राजस्व विभाग को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए गए हैं।

आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को निर्देश दिए हैं कि, जिन प्रॉपर्टी आईडी से अब तक टैक्स नहीं वसूला गया है, उनकी पूरी सूची तैयार कर 23 मार्च तक राजस्व विभाग को भेजी जाए। उन्होंने साफ कहा कि यदि तय लक्ष्य के अनुसार राजस्व वसूली नहीं हुई तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने कहा कि, प्रॉपर्टी टैक्स वसूली में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी 10 जोनों को आदेश दिए हैं कि, बड़े बकायेदारों को तुरंत डिमांड बिल सहित नोटिस जारी किए जाएं और राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए।

Leave Your Comment

Click to reload image