राजधानी

महापौर ने सड़क निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई। ठेकेदार को 3 दिन का नोटिस, वरना होगी दंडात्मक कार्रवाई........

नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने भाठागांव चौक से दतरेंगा मोड तक बन रही इको फ्रेंडली सड़क के निर्माण में हो रहे अत्यधिक विलम्ब पर कड़ी नाराजगी जताई है। महापौर के कड़े रुख के बाद निगम प्रशासन ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर 3 दिनों के भीतर डामरीकरण कार्य अनिवार्य रूप से शुरू करने के निर्देश दिए हैं।


भाठागांव चौक से दतरेंगा मोड तक यातायात का भारी दबाव रहता है। सड़क निर्माण में देरी और उड़ती धूल के कारण न केवल दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है, बल्कि क्षेत्र के रहवासियों और राहगीरों में नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है।

ठेकेदार को चेतावनी: दंडात्मक कार्रवाई के लिए रहें तैयार
कार्यपालन अभियंता ने 15वें वित्त आयोग मद के अंतर्गत कराए जा रहे इस कार्य के लिए अनुबंधित एजेंसी मेसर्स नरेश एंड कम्पनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद डामरीकरण शुरू नहीं किया गया, जिससे निगम की छवि धूमिल हो रही है। यदि अगले 3 दिनों में कार्य प्रारंभ नहीं होता है, तो अनुबंध की कंडिका 2 एवं 3 के तहत एजेंसी पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
यदि 3 दिनों के भीतर डामरीकरण का काम धरातल पर शुरू नहीं होता है, तो नगर निगम ठेकेदार का अनुबंध रद्द करने या भारी जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है।

Leave Your Comment

Click to reload image