राजधानी

बिना सीसी बोर्ड लगे गुणवत्ताहिन रोड का हो रहा निर्माण सांसद निधि के मद जमकर हो रहा भ्रष्टाचार

गोविंद राम ब्यूरो चीफ बलौदाबाजार

बलौदाबाजार भाटापारा जिले के कसडोल विकासखंड के क्षेत्र में आने वाला ग्राम पंचायत छाता जिसके आश्रित ग्राम निठोरा जहां पर कुछ दिनों से रोड निर्माण कार्य जारी है और यह रोड निर्माण सांसद निधि के लगभग 10 लख रुपए की बताई जा रही है मौके पर देखने पर पता चला किस तरह से रोड गुणवत्ताहीन तथा बिना किसी जिम्मेदार इंजीनियर, ठेकेदार और अधिकारी के बनाया जा रहा है और ना मीटर के हिसाब से रोड की ऊंचाई है और ना ही लंबाई सही है

इस तरह से सांसद निधि के मद का जमकर भ्रष्टाचार रोड निर्माण कार्य से हो रहा है। ग्राम निठोरा में जो अभी वर्तमान में रोड निर्माण हो रहा है वहां लगभग 600 मीटर के आसपास है और जिसमें 334मी दूसरे साइज का तथा 285मी का रोड दूसरे साइज का बन रहा है मगर मौके पर जाकर पर देखने पर पता चला की रोड का निर्माण इतना घटिया तरीके से हो रहा है कि ना ही वहां पर रोड के निर्माण कार्य के लिए उचित प्रकार से पूरी सामग्री व्यवस्थित नहीं है जो तकनीकी प्रयोग की जाती है उसे तकनीकी का भी प्रयोग सही नहीं है बेस और साइट शोल्डर भी कब होगा यह तो जानकारी अप्राप्त है फिलहाल देखने पर ऐसा लगा ,,,ओनार दे गेहूं पर रहे कहूं,,, अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या भारतीय जनता पार्टी की सरकार में भ्रष्टाचार और उन्हीं की सांसद के क्षेत्र में उन्ही के मद का इस तरह से प्रयोग क्या सही है या सही किया जाएगा या फिर और कुछ खबर अभी बाकी है वह अगले अंक में पुनः प्रकाशित करेगी....

334 मीटर 6 इंच का करना है और 285 मीटर 8 इंच के हिसाब से रोड रहेगा

       सचिव 
ग्राम पंचायत छाता 

 अगर गुणवत्ताहीन या फिर कोई अनियमितता है तो मूल्यांकन सत्यापन के समय उसकी राशि कटेगी 

      दुष्यंत आडिल
  एसडीओ आर ई एस

Leave Your Comment

Click to reload image