राज्योत्सव में पहुंची सिंगर भूमि त्रिवेदी:“राम चाहे लीला” गाकर बांधा समा,
रायपुर
राज्योत्सव 2025 में बॉलीवुड की मशहूर सिंगर भूमि त्रिवेदी ने अपने सुपरहिट गानों से समां बांध दिया।
राजधानी पहुंचने के बाद भूमि त्रिवेदी ने प्रेस कांफ्रेस के दौरान कहा कि, “छत्तीसगढ़ बेहद खूबसूरत है। रायपुर एयरपोर्ट पर उतरते ही जो सुकून मिलता है, वो किसी और शहर में नहीं मिलता।” भूमि ने राज्य सरकार के कामकाज और शहर की स्वच्छता की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, “रायपुर देश के सबसे साफ-सुथरे और व्यवस्थित शहरों में से एक है। यहां के लोग बेहद विनम्र और संगीत-प्रेमी हैं।”
भूमि ने अपनी छत्तीसगढ़ से जुड़ी यादें भी साझा कीं। उन्होंने बताया कि साल 2017 में रायपुर के इनडोर स्टेडियम में उन्होंने पहली बार परफॉर्म किया था। “वो परफॉर्मेंस मेरी ज़िंदगी की सबसे खूबसूरत यादों में से एक है। यहां की ऊर्जा और लोगों का प्यार मुझे हमेशा खींच लाता है।
भूमि ने अपने आगामी म्यूजिक प्रोजेक्ट्स की भी झलक दी और कहा कि जल्द ही उनके कुछ नए गाने रिलीज होंगे। उन्होंने कहा कि अगर मौका मिला तो वो छत्तीसगढ़ी म्यूजिक पर भी काम करना चाहेंगी।