राजधानी

6 घंटे 45 मिनट रायपुर में रहेंगे PM मोदी

रायपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर की सुबह रायपुर आएंगे। एक दिवसीय दौरे में पीएम मोदी 6 घंटे 45 मिनट नवा रायपुर में रहेंगे। इस दौरान 6 अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। विधानसभा के नए भवन और आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के म्यूजियम का उद्घाटन और रोड शो भी करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान सबसे पहले श्री सत्य साई संजीवनी चाइल्ड हार्ट हॉस्पिटल जाएंगे। यहां वे उन 2500 बच्चों के साथ दिल की बात करेंगे, जिनके हार्ट का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया है। इसके बाद वे प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी के शांति शिखर भवन का उद्घाटन करेंगे।

नवा रायपुर में 6 स्थानों पर 6 से ज्यादा योजनाओं की झांकियां प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में बनाई जा रही हैं। इनमें ऑपरेशन सिंदूर, नक्सल मुक्ति, लखपति दीदी और महतारी वंदन योजना की झांकियां शामिल हैं।

दोपहर बाद प्रधानमंत्री मोदी आदिवासी फ्रीडम फाइटर म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित 5 दिवसीय राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे। देर शाम वे दिल्ली लौट जाएंगे।

छत्तीसगढ़ इस बार अपना 25वां स्थापना दिवस मनाएगा। भाजपा जश्न के साथ ही इसे गर्व और पहचान का उत्सव बनाने की तैयारी कर रही है। राज्य सरकार ने इस बार राज्योत्सव को 3 दिन से बढ़ाकर 5 दिन करने का फैसला लिया है। 1 नवंबर से 5 नवंबर तक नवा रायपुर में भव्य आयोजन होंगे। समापन कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति मौजूद रहेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image