राजधानी

आर के एम पावरजेन उच्चपिंडा में हादसे के शिकार 3 की मौत 7 घायल

शक्ति 

आर के एम पावरजेन  उच्चपिंडा धोबनी पाली डभरा रोड जिला शक्ति  में स्थित है इस प्लांट में हादसों का होना आम बात हो गया है जहां कभी प्लांट परिसर के तालाब में किसी के डूबने से मौत हो जाती है कभी किसी का हाथ कट जाता है कभी वर्कर के रूम में जहरीला सांप आ जाता है

एसे कई घटनाएं होती रही है जिसके बावजूद प्लांट प्रबंधन आंखे बंद किए हुए है और श्रम विभाग नजर अंदाज करते दिखते हैं ज्यादा इन पहलुओं पर चर्चा न करते आज की खास खबर जो कि इसी प्लांट मे बॉयलर सुधार हेतु लिफ्ट से जा रहे वर्कर 40 फीट से लिफ्ट गिरने से हादसे का शिकार हो गए जिसमें मौके पर 2 लोगों की मृत्यु का शिकार हो गए और 7 लोग घायल हुए जिन्हें रायगढ़  रिफर किया गया 1 की इलाज के दौरान दम निकल गया।

 इस हादसे में 10 लोग शिकार हुए खबर सुनते हादसे में शिकार लोगों के परिजन और ग्राम वासियों का प्लांट परिसर में तांता लगा हुआ है । प्लांट प्रबंधन ने हादसे होते किसी का इंतज़ार ना करते तत्काल रायगढ़  रिफर करना मुआवजा से बचने का कारण दर्शाता है यह घटना के बाद माहौल में बहुत आक्रोश फैला हुआ है।  बता दें एसे बहुत सारी जानकारी प्राप्त हुई है जिसमें प्रबंधन की गैर जवाबदारी दर्शाती है वर्कर से कार्य  12 घंटे  कराने की खबर भी सामने आयी है इन समस्त मामलों को देखते श्रम विभाग द्वारा क्या कदम उठाया जा रहा आज के हादसे का कारण की जिम्मेदारी हादसे में शिकार लोगों के मुआवजे के लिए प्लांट प्रबंधन क्या प्रक्रिया की प्रशासन इस पर क्या कार्यवाही कर रही समस्त बातों की लगातार जानकारी ली जा रही है

Leave Your Comment

Click to reload image