राजधानी

कमल विहार सेक्टर 10 से डूडा गांव जाने वाली मार्ग पर नाव से पर होंगे लोग

कमल विहार सेक्टर-10 मार्ग पर जलभराव: ग्रामीण और आरडीए निवासी परेशान, सरकार और पीडब्ल्यूडी विभाग को चेतावनी

रायपुर, 


रायपुर के कमल विहार सेक्टर-10 से डूंडा मार्ग पर लंबे समय से सड़क पर जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। खासकर बरसात के दिनों में सड़क पूरी तरह पानी से भर जाती है और ग्रामीण एवं आरडीए कॉलोनी के निवासीयो का आवागमन में काफी परेशानी होती है यह स्थिति न केवल आम लोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित कर रही है, बल्कि बच्चों की पढ़ाई, बीमार और बुजुर्गों की आवाजाही और एंबुलेंस सहित आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता पर भी गंभीर असर डाल रही है।

स्थानीय ग्रामीणों और कॉलोनी निवासियों ने कहा कि यह समस्या एक साल से बनी हुई है, बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग और सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। 

ग्रामीणों का कहना है: “हमारा धैर्य समाप्त हो चुका है। अब और इंतजार नहीं किया जाएगा। यदि हमारी समस्या का तुरंत समाधान नहीं हुआ, तो सरकार और पीडब्ल्यूडी विभाग को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।”

स्थानीय निवासियों ने सरकार और पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान किया जाए ताकि आम जनता को सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित हो सके।

जलभराव की यह समस्या केवल एक सड़क का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र के लोगों के जीवन, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर चुनौती बन चुकी है। प्रशासनिक कार्रवाई में देरी से नागरिकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image