पलारी में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की बैठक, 21 सितम्बर को होंगे ब्लॉक चुनाव समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
गोविंद राम ब्यूरो रिपोर्ट
पलारी। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ब्लॉक पलारी की आवश्यक बैठक सतनाम भवन पलारी में हर्षोल्लास और एकता के माहौल में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा गुरु घासीदास जी की पूजा-अर्चना से हुआ, जिसके पश्चात समाज के प्रबुद्धजनों और पदाधिकारियों ने समाज के विकास की दिशा तय की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष एल.एल. कोशले उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में पूर्व सांसद पी.आर. खुंटे, प्रदेश उपाध्यक्ष सरजू प्रसाद घृतलहरे, प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम जी टांडे, कार्यकारिणी सदस्य गुलाब दास टण्डन एवं गणेश बघेल, जिला पंचायत सदस्य रवि बंजारे एवं शैलेन्द्र बंजारे और जिला सचिव दीपक घृतलहरे शामिल रहे।
अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष एल.एल. कोशले ने कहा कि “शिक्षित, आत्मनिर्भर और नशामुक्त समाज का निर्माण तभी संभव है जब हम संगठित होकर काम करें। समाज की अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा स्वरोजगार के क्षेत्र में ठोस पहल करना प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज का प्रमुख लक्ष्य है। संगठन ही समाज की प्रगति और आत्मनिर्भरता का आधार है।” उन्होंने राजधानी रायपुर में बहुद्देशीय भवन और सतनाम धर्मशाला निर्माण की योजना को भी साझा किया और समाज के सहयोग से इसे पूर्ण करने का आह्वान किया।
पूर्व सांसद पी.आर. खुंटे ने अपने संबोधन में समाजिक एकता पर बल देते हुए कहा कि समाज की हक और अधिकार की लड़ाई संगठन के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने प्रगतिशील छग सतनामी समाज की कमेटी को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष सरजू प्रसाद घृतलहरे, महासचिव मोहन बंजारे और कोषाध्यक्ष श्याम जी टांडे ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया।
बैठक में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया। ग्राम लकड़ियां पलारी की होमलता कुर्रे को पीडब्ल्यूडी विभाग में सब-इंजीनियर के पद पर चयनित होने पर मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार ग्राम खैरी के दुष्यंत घृतलहरे को राज्य स्तरीय मलखम खेल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण से सम्मानित शिक्षक अनिल आडिल और थानसेन कुर्रे को भी प्रदेश अध्यक्ष एल.एल. कोशले ने सम्मानित किया।
बैठक के अंत में विस्तृत चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया कि ब्लॉक पलारी सतनामी समाज के अध्यक्ष और पदाधिकारियों का चुनाव 21 सितम्बर को सम्पन्न कराया जाएगा।
इस अवसर पर जिला के प्रमुख समाजसेवियों और गणमान्य व्यक्तियों में सुनील कुर्रे, बसंत जांगड़े, महेश ढीढी, लेखराम गनहरे, चरणदास तेहरवंश, खुशबू बंजारे, फूलचंद घृतलहरे, सुखनंदन बघेल, सुशील बंजारे, टण्डन पटवारी, पुष्पा बंजारे, महेश्वरी कुर्रे, उर्मिला मिरी, चमेली बंजारे, खिलेन्द्र पात्रे (सरपंच), चरण घृतलहरे, मोहर चतुर्वेदी, सहदेव बघेल, आत्मा दास बांधे, सेवक भतपहरी, लोचन बांधे, राधेश्याम मार्कंडेय, महेन्द्र सुरतांगे, जगतारण, यशवंत लकड़ियां (सरपंच), तिलक, लिंकन गोयल, सुमेर सिंह, मनोज कुर्रे, गणेशु सोनवानी, जितेन्द्र डहरिया और जीवन बंजारे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। यह बैठक सतनामी समाज की अखंड एकता, संगठन की मजबूती और प्रगतिशील सोच का परिचायक बनकर उभरी, जिसने यह संदेश दिया कि शिक्षित, आत्मनिर्भर और नशामुक्त समाज ही आने वाली पीढ़ियों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करेगा।