राजधानी

मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षादूत पुरुस्कार से सम्मानित प्रकाश सेन जी ने बढ़ाया संकुल केंद्र का मान

गोविंद राम ब्यूरो रिपोर्ट


बलौदा बाजार

जिला विकासखंड पलारी अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला दतान प विकाशखंड पलारी  संकुल दतान से शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 06/09/2025 दिन शनिवार को शासकीय चक्रपाणि विद्यालय बलौदाबाजार में हुआ... जिसमें पलारी ब्लॉक से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक प्रकाश कुमार सेन, अनिल आडिल, परमेश्वरी फेकर को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षादूत से सम्मानित किया गया...साथ ही श्री बिहारी लाल पटेल को ज्ञानदीप पुरुस्कार से सम्मनित किया गया.. इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के द्वारा साल, श्रीफल,प्रसस्ती पत्र  प्रदान किया गया... बेहतर नवाचारी कार्य हेतु उत्तम कुमार नागवंशी प्राचार्य, रोमेश चंद्र खोटे व्याख्याता, कविता सरसीहा शिक्षक, बाबूलाल साहू प्रधान पाठक,कन्हैया लाल साहू एवं अराधना वर्मा को सम्मनित किया गया...


सहयोगी और मित्रगण दे रहे हैं बधाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवा और सरल स्वभाव के शिक्षक साथी प्रकाश सेन जो की अपना अलग पहचान बनाकर रखें हुए हैं उसे जब से सम्मान मिला है तब से लोगों का   जनप्रतिनिधि , वरिष्ठ नागरिक गांव के सरपंच गांव के सभापति के साथ-साथ  सहपाठियों का मित्रों का ,तथा जो ऐसे लोग हैं जो  जानते हैं सभी लोगों का बधाई मिल रहा और, और बोल रहे हैं कि आपने हमारे संकुल केंद्र और ग्राम पंचायत मांन सम्मान बढ़ाया है और आपको शुभकामनाओं के साथ आप बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रहे हैं, आपको बहुत-बहुत धन्यवाद इस प्रकार की बातों से सभी का बधाई मिल रहा हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image