राजधानी

रायपुर पहुंचा कारोबारी मिरानिया का शव:एयरपोर्ट पर परिजनों के छलके आंसू, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि,कश्मीर में आतंकियों ने बच्चों के सामने मारी थी गोली

रायपुर/

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने रायपुर के स्टील कारोबारी दिनेश मिरानिया की गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकियों ने पत्नी, बेटे और बेटी के आंखों के सामने गोली मारी। मृतक का शव दिल्ली से फ्लाइट के जरिए रायपुर ले आया गया है। एयरपोर्ट के बाहर परिजन और स्थानीय लोग रोते नजर आए।

जानकारी के मुताबिक, दिनेश मिरानिया (45) को जिस दिन गोली मारी गई, उसी दिन उनकी शादी की सालगिरह थी। वह परिवार के साथ खुशियां मनाने बैसरन घाटी गए थे। वहां पत्नी नेहा, बेटा शौर्य और बेटी लक्षिता के साथ सेलीब्रेट कर रहे थे, तभी आतंकियों ने गोलियों से भून डाला। पहलगाम में दिनेश मिरानिया की पत्नी और बच्चों से गृहमंत्री अमित शाह मिले। शाह ने कहा कि हमले में अपनों को खोने का दर्द हर भारतीय को है। बेगुनाह मासूम लोगों को मारने वाले आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image