चौथी बार भी चमकी शारिक–गणेश की जोड़ी, अधिवक्ता संघ में दबदबा कायम जिला अभिभाषक संघ बलौदाबाजार का चुनाव संपन्न
बलौदाबाजार।
गोविंद राम जिला ब्यूरो
जिला अधिवक्ता संघ बलौदाबाजार के द्विवार्षिक कार्यकाल हेतु मतदान मंगलवार 19 अगस्त को अधिवक्ता कक्ष में बड़े ही उत्साह और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस चुनाव में अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिनेश तिवारी, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुश्री सीमा रानी करीम तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी नारायण यादव एवं सुश्री सोनम साहू के नेतृत्व में निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हुई।
सबसे बड़ी जीत अध्यक्ष पद पर देखने को मिली, जहाँ मो. शारिक खान ने लगातार चौथी बार जीत का परचम लहराया। कुल 250 मतों में से खान को 139 मत मिले, जबकि प्रतिद्वंदी धनंजय साहू को 100 तथा श्रीमती कालिंदी वर्मा को मात्र 9 मतों से संतोष करना पड़ा। 2 मत अमान्य घोषित हुए। उपाध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर रही, जहाँ विजय आनंद बनर्जी ने 127 मत प्राप्त कर संतोष कन्नौजे 119 मत को मामूली अंतर से हराया। सचिव पद पर गणेश शंकर साहू 133 मत हासिल कर लगातार चौथी बार अपना दबदबा कायम कि