मरीन ड्राइव में शराब पीकर छुट्टी मनाने आया युवक डूबा
रायपुर
रायपुर के तेलीबांधा तालाब में रविवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्त के साथ तालाब में नहाने के लिए गया था। जैसे ही युवक नहाने के लिए तालाब में उतरा, तभी हादसा हो गया। युवक गहराई में चला गया और डूब गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नशे की हालत में थे।
यह पूरा मामला तेली बांधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार दोपहर करीब 2.15 बजे के आसपास की है। दो युवक रविवार को छुट्टी मनाने के लिए मरीन ड्राइव आए थे। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नशे में थे। इसी दौरान दोनों युवक तालाब में नहाने के लिए उतरे। तभी एक युवक गहराई में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। वहीं उसका दोस्त तैरकर बाहर निकल आया।
पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम हनी मानिकपुरी (23) है और वो गुंडरदेही का रहने वाला था। हनी और उसका दोस्त निजी फैक्ट्री में मजदूरी का काम करते हैं। वे टाटीबांध इलाके में रहते थे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।