हीरो विधायक की फिल्म CM ने देखी
रायपुर/
भाजपा के विधायक एक्टर अनुज शर्मा की फिल्म मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देखी। रायपुर में मूवी की स्पेशल स्क्रिनिंग में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे। धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने फिल्म में लीड कैरेक्ट प्ले किया है।
CM विष्णुदेव साय फिल्म शुरू होने से लेकर अंत तक सिनेमा हॉल में रहे और मूवी देखी। इससे पहले उन्होंने बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल की फिल्म छावा देखी थी। राजधानी रायपुर स्थित मैग्नेटो मॉल के सिनेमाघर में छत्तीसगढ़ी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई थी।
विधायक की एक्टिंग की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्म में भावनाओं की इतनी गहराई है कि कई दृश्य ऐसे थे, जहां आंखें नम हुए बिना नहीं रह सकी। सिनेमा हॉल में कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह कई आयोगों/मंडलों के नवनियुक्त अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
स्क्रीनिंग के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, छत्तीसगढ़ी सिनेमा की बढ़ती गुणवत्ता और उसमें सांस्कृतिक गहराई होती है। राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित फिल्म सिटी केवल अधोसंरचना नहीं है, यह हमारे कलाकारों का सपना है। इससे छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नई उड़ान मिलने के साथ ही हमारी संस्कृति को एक राष्ट्रीय पहचान भी मिलेगी। इसे जल्द तैयार किया जाएगा।