राजधानी

सड़क जामकर संजय दत्त का बर्थडे सेलिब्रेशन

बिलासपुर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त का जबरा फैन कहे जाने वाले चुट्‌टू अवस्थी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 29 जुलाई को मध्य नगरी चौक पर सड़क जामकर संजू बाबा का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक सड़क जाम कर सेलिब्रेशन के कारण लोगों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ा था। स्टेज पर डांस करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

ममता स्टोर्स के संचालक चुट्‌टू अवस्थी संजय दत्त का फैन है। 29 जुलाई की रात पब्लिक प्लेस पर उसने बर्थडे पार्टी रखी थी। उसने आस-पास के लोगों को बुला लिया था और खूब इंजॉय किया। लोग डीजे की धुन में जमकर झूमते नजर आए।

इस मामले में पुलिस ने चुट्‌टू अवस्थी के खिलाफ धारा 285 BNS के तहत केस दर्ज कर अरेस्ट किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई से साफ किया है कि सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ एक्शन जारी रहेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image