खबर का असर: भ्रष्टाचार की शिकायत पर कार्रवाई वनरक्षक मनबोधन टंडन धाराशिव अस्थायी रोपणी से हटाए गए
बलौदाबाजार।
ग्राम पंचायत धाराशिव की अस्थायी रोपणी में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत का असर अब नजर आने लगा है। ग्रामीणों द्वारा वनरक्षक मनबोधन टंडन के विरुद्ध वन मंत्री को दी गई लिखित शिकायत और समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के आधार पर जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और वन विभाग द्वारा जांच कमेटी गठित की गई।
वन विभाग के एसडीओ गोविन्द सिंह द्वारा की गई प्राथमिक जांच में वनरक्षक मनबोधन टंडन को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से धाराशिव अस्थायी रोपणी से हटाकर मोहतरा में पदस्थ कर दिया है, ताकि मामले से जुड़े अन्य बिंदुओं की निष्पक्ष जांच प्रभावित न हो।
ग्रामीणों में कार्यवाही से जगी उम्मीद, पर पूरी जांच की मांग जारी
शिकायतकर्ता शीला रजक सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि इससे प्रशासन के प्रति ग्रामीणों का विश्वास और भी मजबूत हुआ है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह केवल शु