CGPSC घोटाला...रायपुर-महासमुंद समेत 5 ठिकानों पर CBI रेड
.रायपुर/
CGPSC भर्ती घोटाला केस में CBI की टीम ने बुधवार को रायपुर, महासमुंद समेत 5 ठिकानों पर छापा मारा। यह छापेमारी सरकारी डॉक्टर, कोचिंग इंस्टीट्यूट और एक निजी होटल की गई है। टीम को दस्तावेज समेत डिजिटल एविडेंस मिले हैं।
बताया जा रहा है कि, महासमुंद में अभ्यारण के गेस्ट हाउस, सरकारी डॉक्टर के घर, रायपुर के निजी होटल और कोचिंग इंस्टीट्यूट पर कार्रवाई की गई। छापेमारी में कई ऐसे क्लू मिले हैं, जिससे सिंडीकेट से जुड़े लोगों का खुलासा हो सकता है। उनकी भी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।
जानकारी के मुताबिक, घोटाले में कई बड़े लोग भी शामिल हैं, जो छात्रों के सिलेक्शन को लेकर दलाली का काम करते थे। CBI की टीम उन तक पहुंच गई है। इस रेड के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि CBI की टीम जल्द नई गिरफ्तारी करेगी।
बता दें कि, CGPSC घोटाला मामले में CBI ने पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को जेल में बंद हैं। आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों समेत कांग्रेसी नेता और ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों की नौकरी लगवाई है।