मनवा कुर्मी के साथ सभी छत्तीसगढ़िया समाज को साथ लेकर चलने से होगा डाक्टर खूबचंद बघेल जी के सपने साकार- खोडसराम कश्यप
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पलारी राज के ग्राम ईकाई देवसुंद्रा के स्वजातियों एवं निस्वार्थ सेवा समिति के द्वारा दिनांक- 24/07/2025 को पुरखा के सुरता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कुर्मी कुल गौरव, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के प्रथम स्वप्नदृष्टा डाक्टर खूबचंद बघेल जी के 125 वां जयंती हर्षोल्लास के साथ सुबह वृक्षारोपण , दोपहर को राम धुनी के साथ गली भ्रमण, डाक्टर साहब के छायाचित्र पर पुष्प माला से पूजापाठ, विचार गोष्टी, और समाज के 10वी,12 वी उत्तीर्ण छात्र - छात्राओं को प्रतिभा सम्मान, केंद्रीय अध्यक्ष सम्माननीय श्री खोडसराम कश्यप जी की
मुख्य आतिथ्य, और श्री रामखिलावन वर्मा जी राजप्रधान की अध्यक्षता एवं समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों , स्वजातियों की उपस्थित के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्माननीय श्री खोडसराम कश्यप केंद्रीय अध्यक्ष जी ने सम्बोधन में डाक्टर खूबचंद बघेल जी के जयंती और हरेली तिहार की बधाई देते हुए कहा कि हम सभी को डाक्टर साहब के जीवनी से प्रेरणा लेकर उनके बताये रास्ते पर चलना चाहिए डाक्टर साहब के जीवनी पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा की डाक्टर साहब के सपने अनुसार अलग छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना तो हो गया है लेकिन अलग राज्य निर्माण के उद्देश्य की पूर्णता तभी पुरी होगी जब समाज के सर्वागिण विकास के लिए मनवा कुर्मी समाज के साथ साथ कुर्मी समाज के सभी फिरको को साथ लेकर चलना होगा और छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया सभी समाज को साथ लेकर चलने से सामाजिक, राजनितिक , आर्थिक , शैक्षणिक, सभी क्षेत्र में विकास कर सकते हैं।
श्री रामखिलावन वर्मा राजप्रधान जी ने डाक्टर साहब के जयंती में आने के लिए सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया , विष्टि अतिथि
श्री विपिन बिहारी वर्मा जी पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष व सरंक्षक जी ने कहा डाक्टर साहब के जयंती पर नरदाहा सामाजिक भवन में हमारे समाज के महापुरुषों की प्रतिमा स्थापना पर केंद्रीय अध्यक्ष को बधाई दिये , श्री रघुनंदन वर्मा पूर्व राजप्रधान द्वारा बधेल जी जयंती पर नमन किया, सरंक्षक ,श्री तेजराम वर्मा जी पूर्व राजप्रधान, संरक्षक जी ने डाक्टर खूबचंद बघेल जी जन्मदिन से लेकर सामाजिक क्षेत्र, राजनीतिक क्षेत्र, और समाज सुधार के लिए किये गये कार्य की विस्तार पूर्वक जानकारी दिया तथा डाक्टर साहब के जन्म स्थान ग्राम पथरी को प्रणाम किया जहां डाक्टर साहब और महात्यागी बालब्रह्मचारी श्री बालयोगी बालक भगवान पाटेश्वर धाम डौंडीलोहारा की जन्म स्थली है। श्री खिलेंद्र वर्मा जी पूर्व जनपद अध्यक्ष द्वारा निस्वार्थ सेवा समिति को 5100 सौ रुपये की सहयोग राशि दिया , मंच संचालन डागेश्वर वर्मा ने किया और ग्राम प्रमुख सुरेश वर्मा जी ने कार्यक्रम आने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित रहे ...
डाक्टर डाकेश्वर वर्मा उप राजप्रधान, श्री ओमप्रकाश वर्मा सचिव, श्री हुलास वर्मा संस्कृतिक प्रभारी, श्री वरुण वर्मा उपसरपंच, शशिकांत वर्मा राज कार्यकारिणी सदस्य , गोपाल वर्मा, छबीराम, प्रीतम पत्रवाहक, धनश्याम वर्मा राज कार्यकारिणी सदस्य, केशो राम,ग्राम सभा अध्यक्ष श्री महेतरु राम, उपाध्यक्ष श्री महेतरु राम ,राजेंद्र, मंतराम,पुनऊ राम,धनेश,श्रीमती खेमीन वर्मा राज कार्यकारिणी सदस्य, जितेंद्र, लालाराम, भूपेंद्र वर्मा होरीलाल,ओमप्रकाश, धनेश,कांति, बिमला, दुलेश्वरी ,टाकेशवर,साधु,राजीव, दिलीप सहित ग्राम ईकाई सभी स्वजातियों कि सहभागिता से जयंती कार्यक्रम संपन्न हुआ।