हरेली के पर्व पर किया गया वृक्षारोपण, पेड़ लगाकर संपूर्ण देख-रेख की जिम्मेदारी मेरी शिवाकुमार धीवर,,
बलोदा बाजार
जिले विकासखंड पलारी अंतर्गत ग्राम पंचायत दतान (प) में हरेली के पावन पर्व पर एक अनूठी पहल कार्य किया गया है जिसमें पेड़ तो सभी लगते हैं लेकिन पेड़ लगाने वाले सभी सदस्यों ने कहा कि पेड़ लगाकर छोड़ना हमारा काम नहीं है बल्कि हमारा धर्म यह है कि हम इस पेड़ की रक्षा करें ताकि इस पेड़ का विकास हो पाए और जब हम हमारे द्वारा पेड़ का विकास कराया जाएगा तभी पेड़ लगाने का कार्य संपूर्ण होगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शिवकुमार धीवार, पूर्व मंडी अध्यक्ष वर्तमान पच के द्वारा शपथ ली गई जिसमें सभी साथियों ने अपना सहयोग किया।
ग्राम पंचायत दतान (प) आंगनबाड़ी के सामने में नीम, सिसम,का पेड़ लगाया गया जिसमें सरपंच प्रतिनिधि पुरुषोत्तम धीवर ,पंच शिव धीवर, राम लाल, भानु गोविंद रात्रे, चिंटु मानिकपुरी पेड़ नहीं हम प्राण लगाबो के सदस्य इन्द्र कुमार वर्मा ,भुपेंद्र महेश्वर, बुधराम फेकर, धरमन धीवर,विधायक प्रतिनिधि मोहन ध्रुव आदि सामिल हुए।