एक्टीवा चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार,02 दिन पहले रजिस्ट्री ऑफिस के सामने तिल्दा से चोरी की थी एक्टीवा
सौरभ यादव संवाददाता बिहान छत्तीसगढ़ /
थाना से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अब्दुल मजीद बैग निवासी नेवरा जो कि रजिस्ट्री ऑफिस तिल्दा नेवरा में ऑपरेटर का काम करता है दिनांक 22.03.2025 को दोपहर के समय अपनी *एक्टीवा क्रमांक सीजी 04 पी.बी. 443 9 को आॅफिस के सामने खडी कर ऑफिस के अंदर काम कर रहा था कि कोई अज्ञात चोर इसकी मोपेड एक्टीवा को चोरी कर ले गया था जिसकी रिपोर्ट पर अपराध कायम कर माल मुल्जिम पतासाजी में लिया गया। दौरान पतासाजी आज दिनांक 30.03.2025 को आरोपी हेमंत कुमार संतवानी उक्त एक्टीवा में *बिलाडी से तिल्दा आने के दौरान पकड़ा गया जिसने चोरी करना कबूल किया जिसे गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया।