रायपुर बच्ची रेप केस...कांग्रेस ने बनाई जांच कमेटी
रायपुर /
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए रेप के मामले में कांग्रेस ने अपनी जांच कमेटी बनाई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पीसीसी ने समिति तत्काल मामले की जांच के निर्देश दिए है।
पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा और पूर्व विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा समेत पार्टी ने 7 महिला नेताओं की एक टीम बनाई है, जो घटनास्थल और पीड़ित परिवार से मिलकर रिपोर्ट तैयार करेगी।
POCSO कानून के तहत चलेगा केस
क्योंकि आरोपी की उम्र 18 साल से कम है, इसलिए पुलिस POCSO (Protection of Children from Sexual Offences) Act के तहत केस दर्ज कर रही है। अब ये देखना होगा कि जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड आरोपी को नाबालिग मानकर ट्रायल करता है या किसी विशेष परिस्थिति में वयस्क जैसा व्यवहार मानकर सजा तय करता है।