रायपुर के स्कूल परिसर में मिली महिला की लाश
रायपुर के स्कूल परिसर में मिली महिला की लाश,खून से लथपथ हालत में थी, संघर्ष के निशान और खून से सना पत्थर बरामद
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला इलाके में संचालित एक शासकीय स्कूल परिसर में महिला का शव मिला है। उसकी पहचान पारधी पारा निवासी राधा मंडावी के रूप में हुई है। वह अपने पति अमित सिसोदिया के साथ पारधी पारा क्षेत्र में रहती थी।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल के पास ही संघर्ष के निशान और खून से सना पत्थर भी बरामद हुआ है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि इलाके के एक शासकीय स्कूल परिसर में महिला का शव पड़ा हुआ है। जांच के दौरान महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला। घटनास्थल के पास ही संघर्ष के निशान और खून से सना पत्थर भी बरामद हुआ है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पारिवारिक विवाद और रंजिश के एंगल से जांच
पुलिस अब इस मामले की जांच कई एंगल से कर रही है। मृतका की पारिवारिक पृष्ठभूमि और किसी संभावित रंजिश की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतका के पति अमित सिसोदिया और अन्य परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि राधा रविवार रात घर से कब और किसके साथ निकली थी।घटना के बाद पुलिस ने स्कूल परिसर और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। संदिग्ध लोगों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिला को जबरन स्कूल परिसर में लाया गया था या किसी बहाने से बुलाया गया था।