ग्रामीण विकास को बढ़ावा, किरण रविन्द्र वैष्णव ने किया 10 लाख रुपए के नाली निर्माण का भूमिपूजन
छुरिया। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चिरचारीकला में ग्रामीण विकास को नई दिशा देते हुए 10 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला भाजपा पूर्व महामंत्री रविन्द्र वैष्णव, भाजपा मंडल गैंदाटोला उपाध्यक्ष श्री कुमार साय साहू,ग्राम पंचायत संरपंच भारतीय मंडावी,उप संरपंच अंजनी शर्मा, श्री मनोज सोनी, श्री रोशन वैष्णव, श्री लखन मंडले, श्रीमती सारदा चंन्द्रवंशी, श्री राम टंडन, गंगासागर सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गांवों का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नाली निर्माण जैसे कार्य सीधे तौर पर स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनजीवन से जुड़े होते हैं, जिससे ग्रामीणों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।
उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से गांव-गांव तक विकास पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। सड़कों, नालियों, भवनों एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, युवा साथी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।