राजनीति

26 अक्टूबर को ABVP निकालेगी विद्यार्थी हुंकार रैली

रायपुर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर की ओर से 26 अक्टूबर को ‘अराजकता रोको–लोकतंत्र अपनाओ’ अभियान के तहत विद्यार्थी हुंकार रैली निकाली जाएगी। रैली दोपहर 12:45 बजे सप्रे स्कूल वॉलीबॉल ग्राउंड से शुरू होकर महिला थाना चौक स्थित जनसंपर्क कार्यालय के सामने तक जाएगी। इसके बाद खुले मंच का आयोजन किया जाएगा।

अभाविप के मुताबिक, रैली का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान के नियमों और शांतिपूर्ण विरोध के महत्व को बताना है। संगठन का कहना है कि लोकतंत्र में मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन भ्रामक प्रचार, अपमानजनक भाषा और धमकी जैसी गतिविधियां लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ हैं।

संगठन ने बताया कि रैली में SIR के नाम पर लोगों को भ्रमित करने के कथित प्रयास, संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति नकारात्मक माहौल बनाने जैसे मुद्दों का विरोध किया जाएगा। इसके साथ ही देश के हालात की तुलना बांग्लादेश और नेपाल से करने संबंधी बयानों पर भी विरोध जताया जाएगा।

शालिनी वर्मा और अनंत सोनी होंगे शामिल

Leave Your Comment

Click to reload image