राजनीति

ओपी बोले-भूपेश चुनाव जीते तो नया कुर्ता सिलवाकर शपथ ली:अब हारे तो EVM खराब, कहा-

दुर्ग-भिलाई

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, 2018 में कांग्रेस चुनाव जीती तो भूपेश बघेल ने नया कुर्ता सिलवाकर मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली, लेकिन 2023 में जनता ने पटखनी दी तो ईवीएम खराब होने की बात होने लगी। कांग्रेस की राजनीतिक विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है। कांग्रेस डूबती नाव है और जनता उसे लगातार नकार रही है।

टैक्स समिट में शामिल होने दुर्ग आए ओपी चौधरी ने शनिवार को यह बयान दिया। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि, भारत को फ्रांस, नेपाल या बांग्लादेश बनाने की कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यहां सरकारों का चुनाव संविधान और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से होता है।

ओपी चौधरी ने कहा कि, कांग्रेस एक डूबती नाव बन चुकी है। जनता संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अनावश्यक संदेह पैदा करने और लोगों के मन में भ्रम फैलाने की राजनीति को समझ चुकी है। उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक कांग्रेस को चुनावों में हार का सामना करना पड़ रहा है।

टैक्स बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में ओपी चौधरी ने जीएसटी व्यवस्था में हुए बदलावों और टैक्स प्रैक्टिस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स के इस्तेमाल पर चर्चा की। उन्होंने जीएसटी को केंद्र सरकार के बड़े आर्थिक सुधारों में से एक बताते हुए कहा कि इससे कई तरह के टैक्स और सेस से मुक्ति मिली है। टैक्स प्रक्रियाएं सरल हुई हैं।

उन्होंने कहा कि टैक्स अधिवक्ता कारोबारियों और सरकार के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। ऐसे में टैक्स से जुड़े कामकाज में तकनीक और एआई टूल्स का इस्तेमाल बढ़ने से कारोबारियों को मदद मिलेगी। छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में भी योगदान मिलेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image