राजनीति

नरेंद्र मोदी जन्मोत्सव सेवा सप्ताह पखवाड़ा !

चांपा 

भारतवर्ष के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव को भाजपा इन दिनों पूरे देश भर में सेवा सप्ताह पखवाड़ा के रूप में मना रही हैं‌ । इसी क्रम में नगर मंडल भाजपा चांपा द्वारा बिसाहू दास महंत चिकित्सालय ,चांपा में स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम की विशेषताएं

स्वास्थ्य परीक्षण और रक्तदान का आयोजन  - इस शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण और रक्तदान शिविर आयोजित किया गया ,जिसमें अनेक लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया ।

वरिष्ठ भाजपा नेताओं की रही उपस्थिति -  इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जांजगीर-चांपा अंबेश जांगड़े , नगर पालिका परिषद चांपा अध्यक्ष प्रदीप नामदेव,सलीम मेमन, जिला संयोजक गुलाब सिंह चंदेल , भाजपा नेता प्रदीप कुमार स्वर्णकार, , राम खूबवानी, शशिभूषण सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमार साहु, ग्यारसी मोदी, अखिलेश पाण्डेय, वयोवृद्ध मंगतूराम शर्मा ,  , रामनारायण प्रधान, डॉ बृजमोहन जागृति शिशु रोग विशेषज्ञ, नरेन्द्र ताम्रकार, सत्या सोनी, सहित अन्यान्य नेताओं ने कार्यक्रम में सहभागी दी।

 *मानव शरीर पंचतत्वों से मिलकर बना हैं, 

 मानव शरीर पंचतत्वों से मिलकर बना हैं और शरीर में इन पांच में से किसी भी तत्व की कमी हो जाने के कारण व्याधियां उत्पन्न हो जाती हैं । इस लिए हर मनुष्य को समय-समय पर स्वास्थ्य का परीक्षण करवाते रहना चाहिए ।उन्होंने आयुर्वेद के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य की रक्षा करना व्याधिक्षमत्व की वृद्धि करना हैं ।  मानव शरीर के विकास और अनेक प्रकार की व्याधियों को टालते रहने से रोग प्रतिरोधक क्षमता का विशेष योग होता हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी जहां तक किसी वयस्क व्यक्ति में ही होती हैं और समय बेसमय ध्यान नहीं देने के कारण व्याधियों के जलन और संचालन का कारण बन जाती है इसलिए हर व्यक्ति को समय-समय पर स्वास्थ्य का परीक्षण करवाते रहना चाहिए ।

350 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया और 150 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया ।

स्वस्थ नारी ,सशक्त परिवार अभियान के तहत बिसाहू दास महंत चिकित्सालय ,चांपा में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया , जिसमें 350 से अधिक लोगों ने हांस्पीटल पहुंचकर स्वास्थ्य का जांच कराया।  इसी क्रम में मंगलवार सुबह 11 बजें से 3 बजे तक शिविरों में स्वास्थ्य परीक्षण  नि:शुल्क  रुप से किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण  के अंतर्गत उच्च रक्तचाप , डायबिटीज, हीमोग्लोबिन , एनीमिक इत्यादि की जांच की गईं , साथ ही साथ रक्तदान शिविर में 150 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन नगर मंडल महामंत्री गोपी चंद बरेठ ने किया।

Leave Your Comment

Click to reload image