राजनीति

छत्तीसगढ़ बीजेपी में फेरबदल...रवि भगत पर एक्शन- अध्यक्ष बने राहुल:विभा को महिला मोर्चा की कमान, हेमंत पाणिग्रही मीडिया संयोजक, मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय बने

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 47 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। रवि भगत की जगह राहुल योगराज को भाजयुमो अध्यक्ष बनाया गया है। विभा अवस्थी महिला मोर्चा की अध्यक्ष चुनीं गई हैं। हेमंत पाणिग्रही को मीडिया संयोजक और संतोष पांडेय मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं।

संगठन विस्तार में 4 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 4 संगठन सचिव, 6 सह मंत्री और 22 सदस्य शामिल किए गए हैं। इनमें 8 मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि हर मोर्चे पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाई जा सके।  पार्टी के मुताबिक, यह नियुक्तियां आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई हैं।

भाजपा ने प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार में संतुलित समीकरण साधने की कोशिश की है। 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 4 मंत्रियों की टीम में संगठन ने जातीय, भौगोलिक और महिला प्रतिनिधित्व का ध्यान रखा है। जातीय संतुलन देखे तो सूची में ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सामान्य वर्ग सभी को जगह मिली है।

ओबीसी वर्ग से सतीश लाटिया, शिवनाथ यादव और यशवंत जैन जैसे नाम, तो अनुसूचित जनजाति से जयंती पटेल और संध्या परघनिया को शामिल किया गया है। अनुसूचित जाति से अमित साहू और सामान्य वर्गों से जी. वेंकटेश्वर और प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को जगह मिली है।

BJP संगठन विस्तार आदेश में महिला नेतृत्व का पूरा ध्यान रखा गया है। रूपकुमारी चौधरी, रंजना साहू, संध्या परघनिया और जयंती पटेल को प्रमुख जिम्मेदारियां देकर महिला नेतृत्व को मजबूती देने का संदेश दिया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image