राजनीति

कांग्रेस-बीजेपी की सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट

रायपुर

छत्तीसगढ़ में बिजली बिल-के एक्सटेंशन जैसे मुद्दे पर बीजेपी-कांग्रेस नेताओं की जुबानी जंग अब सोशल मीडिया वॉर में तब्दील हो गई है। दोनों दल सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ आपत्तिजनक कार्टून और मीम बनाकर वायरल कर रहे हैं।

बुधवार को 2 नए कार्टून पोस्ट किए गए, जिनसे विवाद और बढ़ गया। एक कार्टून में कांग्रेस ने बीजेपी नेताओं को पशु के रूप में दिखाया। वहीं इसके पलटवार में बीजेपी ने भी कांग्रेस नेताओं को लेकर आपत्तिजनक कार्टून पोस्ट कर दिया। इन कार्टूनों को लेकर कांग्रेस ने कहा कि यह बीजेपी और RSS की मानसिकता को दिखाता है। वहीं बीजेपी ने भी जवाब में कहा कि वे कांग्रेस को उसी की भाषा में जवाब दे रहे हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image