राजनीति

बहुत जल्दी होगा साय कैबिनेट का विस्तार

रायपुर/

दिल्ली से लौटे सीएम विष्णु देव साय ने अपने मंत्रिमंडल विस्तार पर फिर कहा कि इंतजार करिए बहुत जल्दी होगा। विष्णु देव साय ने अपने दिल्ली प्रवास से लौटने की बात कहते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान इस साल छत्तीसगढ़ निर्माण का रजत जयंती वर्ष को अमृत रजत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा जो कि 25 सप्ताह तक चलेगा। 15 अगस्त से लेकर 21 मार्च 2026 तक यह आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ की ओर से आमंत्रित किया गया

, जिसपर उन्होंने अपनी सहमति दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सड़क-परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, खेल मंत्री मनसुख मंडाविया और जल-शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से भी मुलाकात हुई है। हमने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए सभी से बातचीत किया, आने वाले समय में नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ में 7000 करोड़ के विकास कार्यों को सहमति दी है। खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने बस्तर ओलंपिक को खेलो इंडिया ट्रैवल्स गेम्स के रूप में आयोजित करने का आश्वासन दिया है। यह आयोजन बड़े रूप में होगा

जिसमें देश भर के खिलाड़ी आएंगे, जिससे बस्तर ओलंपिक को बड़ी पहचान मिलेगी। प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ के विकास के विषय में हमने अवगत करवाया है। नक्सल गतिविधियों के खिलाफ हमारे सशस्त्र बल के जवान मुस्तैदी से लड़ रहे हैं और नक्सलवाद समाप्ति की ओर है। इस बारे में हमने गृह मंत्री को जानकारी भी दी। भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, “केवल वे(राहुल गांधी) ही इस तरह की बातें कर सकते हैं। वोटों की चोरी कब होती है, कैसे होती है, आजादी के बाद इतने वर्षों तक उन्होंने ही ऐसे काम किए हैं। वे जब भी कुछ बोलते हैं तो बहुत हास्यप्रद बोल जाते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image