देश दुनिया

राजीव से रेस्टोरेंट में मिलीं सोनिया, वहीं प्यार हुआ:

दिल्ली

1970 के दशक में इंग्लैंड का एक अनजान शहर, पसंद के खाने की तलाश और एक ग्रीक रेस्टोरेंट में हुई मुलाकात… सोनिया गांधी शायद तब नहीं जानती थीं कि ये पल उनकी जिंदगी की सबसे खूबसूरत यादों में शामिल हो जाएगा।

कैम्ब्रिज में राजीव गांधी से पहली मुलाकात ने दोस्ती का रास्ता खोला। सोनिया ने कहा-

यहीं से प्यार की शुरुआत हुई, हमने साथ मिलकर यादों की एक दुनिया बनाई।

दशकों बाद सोनिया ने अपनी इस प्रेम कहानी के शुरुआती पन्ने खोले हैं। कांग्रेस नेता ने शनिवार को अपनी पहली X पोस्ट में इनका जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जिंदगी की ये सब बातें उनकी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ में मिलेंगी, जो 10 नवंबर को लॉन्च होगी।

सोनिया ने बताया कि राजीव गांधी से पहली बार मिलने पर उन्हें तुरंत लगा कि वह ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके साथ वह रहना चाहेंगी। बाद में उन्हें पता चला कि राजीव भी ऐसा ही महसूस करते थे। दोनों की दोस्ती पार्टियों, घूमने और छात्रों की बैठकों में साथ समय बिताने से आगे बढ़ी।

राजीव से शादी के बाद सोनिया ने नेहरू-गांधी परिवार में अपनी जगह बनाई। आत्मकथा में अपनी सास और तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी से पहली मुलाकात और भारत में परिवार के साथ जीवन बिताने के अनुभवों का जिक्र है।

उन्होंने लिखा कि यहां की भाषा, खानपान और संस्कृति से तालमेल बैठाना भी जीवन का हिस्सा था। किताब में हिंदी सीखने, साड़ी पहनने और भारतीय जीवनशैली अपनाने के बारे में भी लिखा है।

1991 में राजीव की हत्या के बाद भी सोनिया राजनीति से दूर रहीं। पीवी नरसिम्हा राव प्रधानमंत्री बने। 1996 तक कांग्रेस कमजोर होने लगी और पार्टी में कई गुट बन गए।

1997 में कांग्रेस को एकजुट करने के लिए सोनिया ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली। 62 दिन बाद 1998 में वे कांग्रेस अध्यक्ष बन गईं। सोनिया 2017 तक अध्यक्ष रहीं, जो पार्टी के इतिहास में सबसे लंबा कार्यकाल है।

सोनिया गांधी पहली बार सोशल मीडिया पर, इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया:नई किताब का वीडियो शेयर किया, यह 10 नवंबर को लॉन्च होगी

Leave Your Comment

Click to reload image