राजधानी

रायपुर प्रेस क्लब के बाहर हवाई फायरिंग:

रायपुर

रायपुर के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब परिसर के बाहर हवाई फायरिंग और धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 24 अक्टूबर की शाम करीब 5:30 बजे की है।

पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल पिस्तौल, एक खाली खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में कोतवाली थाना पुलिस आगे की जांच कर रही है।

प्रेस क्लब पदाधिकारियों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 410/2026 दर्ज किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 और 351(2) के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पिस्तौल, एक खाली खोखा और दो जिंदा कारतूस जब्त किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को शिकायत मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। घटना की पूरी जानकारी जुटाने के लिए प्रेस क्लब परिसर और आसपास के CCTV फुटेज सहित बाकी सबूतों की जांच की जा रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image