राज्य

नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाया गया । छात्र-छात्राएं बेहद उत्साहित थी, उन्हें हिमानी सोनी द्वारा बनाया गया सेल्फी जोन में फोटो खींचकर आनंद लिया ।

न्यूज़ जांजगीर-चांपा

 हिदू धर्म और संस्कृति में पेड़-पौधों को पवित्र और श्रद्धा का पात्र माना जाता हैं। कहा जाता हैं कि पेड़-पौधों में देवी-देवताओं का निवास होता हैं। जब ये पेड़-पौधों वृक्ष का स्वरुप लेते हैं तब हर जीव-जंतु इससे लाभान्वित होते हैं। इसीलिए वृक्ष धन्य हैं, जिनके पुष्प, पत्र, फल-फूल,छाया,वल्कल और छाल से भी सब लाभान्वित होते हैं । इसी पवित्र भावना को लेकर शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोधी पारा सरकंडाक्ष, बिलासपुर में शाला प्रवेशोत्सव और वन महोत्सव के तहत् पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर मुख्य अभ्यागत श्रीमति संगीता परिहार, वार्ड पार्षद एवं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यगण तथा पालकगण उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ मां शारदे की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण से हुआ ।विद्यालय के प्रधान पाठक सुभाषचंद्र सिंह, सहायक शिक्षिका श्रीमति हीरा सोनी ऊर्फ सोनिया सोनी, सफाई कर्मी मनहरण साहू और रसोइया श्रीमति चंद्रा श्रीवास सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे और उन्होंने अपने बच्चों के साथ पौधारोपण में भाग लिया । शाला प्रवेशोत्सव के दौरान नवप्रवेशी छात्रों का वार्ड पार्षद श्रीमति संगीता परिहार तथा शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने हर बच्चों को तिलक लगाकर और पुस्तक भेंटकर स्वागत किया और उन्हें विद्यालय में शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया ।

रचनात्मकता और कल्पशीलता ।
विद्यालय में कुमारी हिमानी सोनी द्वारा बनाया गया सेल्फी जोन आकर्षण का केंद्र रहा । यह सेल्फी जोन छात्रों और शिक्षकों के लिए एक मजेदार और रचनात्मक स्थान था, जहां पर वे अपने मित्रों और शिक्षकों के साथ बार-बार मोबाइल फोन से फोटो खिंचते हुए दिखाई दिए । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ अमित स्वर्णकार और श्रीमति शीला स्वर्णकार अपनी नन्ही-सी परी शिवी स्वर्णकार के साथ शामिल हुई । सुश्री हिमानी सोनी विद्यालय की शिक्षिका श्रीमति हीरा सोनी की सुपुत्री हैं ।

शाला प्रवेशोत्सव और वन महोत्सव दो महत्वपूर्ण आयोजन हैं तथा दोनों शिक्षा और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं - शशिभूषण सोनी ।

साहित्यकार शशिभूषण सोनी ने बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक करना हैं तथा उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना हैं । उन्होंने बताया कि शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत यह आयोजन नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के अवसर पर किया जाता हैं ।
* इसका उद्देश्य नव-प्रवेशी छात्रों का स्वागत-सत्कार करना और उन्हें शिक्षा के महत्व के विषय में बताना हैं । 
* इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक किट, पुस्तकें, नोटबुक व वितरित किए जाते हैं।
* शाला प्रवेशोत्सव में विशेष अतिथियों का सम्मान किया जाता हैं और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता हैं ।

वन महोत्सव के तहत कार्यक्रम ।

* वन महोत्सव के तहत पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाता हैं ।
* इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाना और छात्र-छात्राओं को पौधारोपण के लिए प्रेरित करना हैं।
* वन महोत्सव में आमंत्रित अतिथियों और विद्यालय समिति के पदाधिकारियों द्वारा परिसर में पेड़ लगाए जाते हैं।
* यह आयोजन पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और छात्रों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाने में मदद करता हैं ।

Leave Your Comment

Click to reload image