“विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत फसलों का बढ़ावा, मिट्टी परीक्षण एवं रासायनिक उर्वरक उपयोग का दी गई जानकारी _________
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर
“विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत आज विकासखण्ड-प्रतापपुर के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति दवनकरा के शिविर में संयुक्त संचालक कृषि श्री यशवंत केराम का आगमन हुआ। संयुक्त संचालक कृषि द्वारा किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने, फसल चक्र अपनाने, धान के स्थान पर अन्य फसलों को बढ़ावा देने, मिट्टी परीक्षण कराने के बाद ही उर्वरक का उपयोग करने के साथ रासायनिक उर्वरक का कम उपयोग करने एवं खाद-बीज क्रय करने के बाद बिल अवश्य लेने हेतु सलाह दिया गया।
वैज्ञानिक डॉ. के. एल. पैकरा द्वारा उर्वरक के संतुलित उपयोग करने, फसलों में कीट नियंत्रण, समन्वित कृषि प्रणाली एवं खरीफ मौसम की उन्नत किस्मों की जानकारी किसानों को दिया गया। कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्यपालन विभाग के अधिकारियों द्वारा विभाग में संचालित योजनाओं के अन्तर्गत किसानों को प्रदाय अनुदान की विस्तृत जानकारी दी। शिविर में किसानों को स्वायल हेल्थ कार्ड, फलदार पौधे का वितरण किया गया। शिविर में लगभग 185 किसान, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं कृषि व समवर्गीय विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी तरह विकासखण्ड-प्रतापपुर के मरहटा, वि.ख.-भैयाथान के ग्राम-चन्द्रमेढ़ा, पोड़ी एवं वि.ख.-रामानुजनगर के लब्जी, परशुरामपुर में शिविर का आयोजित किया गया।