राज्य

अब्दुल ने गर्लफ्रेंड को मिठाई दी, फिर चाकू मारे

जबलपुर

अब्दुल ने नागपुर से 300 किमी दूर जबलपुर आकर 18 साल की लक्ष्मी का मर्डर कर दिया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया, मुझे पता चल गया था कि किस लड़के से वह मोबाइल पर घंटों बात करती है। इसलिए प्लान बनाया और उसकी हत्या कर दी। अब दुख हो रहा है कि जिस लड़की को प्यार करता था, उसे मार डाला। आरोपी अब्दुल अभी केंद्रीय जेल जबलपुर में है।

लक्ष्मी के परिवार को जबलपुर के देवताल में निर्माणाधीन मंदिर में काम मिला था। शुक्रवार 9 मई को दोपहर को लक्ष्मी शौच के बहाने से अब्दुल से मिलने देवताल पहाड़ी पर गई और एक घंटे तक नहीं लौटी, तो परिजनों ने तलाश की। उन्हें घर से करीब 200 मीटर दूर लक्ष्मी की खून में सनी लाश मिली। लक्ष्मी के गले और शरीर पर कई गहरे जख्म थे।

हत्या की जानकारी मिलने पर सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह, गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और पंचनामा बनाने के बाद शव पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस को परिवार से कुछ खास जानकारी नहीं मिली। अब्दुल 6 मई की रात को नागपुर से जबलपुर आ गया था। यहां पर वह एक होटल में रुका था। इस दौरान 7 और फिर 8 मई को वह लक्ष्मी से मिलने पहुंचा गया था। परिवार वाले और आसपास काम करने वालों से छिपते हुए लक्ष्मी ने अब्दुल से मुलाकात की थी।

अब्दुल यह अच्छे से जान चुका था कि लक्ष्मी मोबाइल पर जिस लड़के से घंटों बात किया करती है, वह खजुराहो का रहने वाला है। उसने कई बार समझाया कि वह उससे शादी करना चाहता है, पर लक्ष्मी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार को अब्दुल मिठाई और चाकू लेकर लक्ष्मी से मिलने पहुंचा था।

अब्दुल ने लक्ष्मी से कहा कि तो मिठाई खाते हुए कसम खाओ कि अब कभी भी फोन पर उस लड़के से बात नहीं करोगी। इस पर जब लक्ष्मी ने कोई जवाब नहीं दिया तो गुस्से में आकर अब्दुल ने चाकू मारकर हत्या की और फिर होटल में जाकर छिप गया। जब उसे पता चला कि पुलिस उसे तलाश कर रही है, तो रात में भागने की कोशिश की। प्रेमिका की हत्या करने का अब्दुल ने फुल प्रूफ प्लान बनाया था। उसके पास दो चाकू थे, एक पुराना और एक नया। कत्ल करने की नीयत से आया अब्दुल जानता था कि पुराने चाकू से उसकी मौत नहीं होगी, इसलिए उसने नए चाकू से लक्ष्मी पर हमला किया। आरोपी ने सबसे पहले युवती की पीठ, फिर पेट, सीने और अंत में गला काटकर हत्या की थी। आरोपी ने बताया कि वह किसी भी कीमत में उसे जिंदा नहीं छोड़ना चाहता था। इस वजह से इतने वार किए। 

घटनास्थल के पास से युवती का मोबाइल मिला तो पता चला कि हत्या से ठीक पहले अब्दुल समद ने उससे बात की थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की, जिससे वह पुलिस के शिकंजे में आ गया।

Leave Your Comment

Click to reload image