जगदलपुर में भक्ति का सैलाब: श्री बालाजी मंदिर के रजत जयंती महोत्सव का भव्य शुभारंभ
जगदलपुर। बस्तर जिले के प्रसिद्ध आस्था केंद्र, श्री श्री श्री भगवान वेंकटेश्वर स्वामी बालाजी मंदिर में आज से सात दिवसीय रजत जयंती महोत्सव का अत्यंत गरिमामय और भक्तिमय वातावरण में शुभारंभ हुआ। 26 जनवरी से 01 फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव के पहले दिन मंदिर परिसर भगवान वेंकटेश्वर के जयकारों से भक्तिमय संगीत और सामूहिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान हुआ मंदिर l महोत्सव के पहले दिन मंदिर के प्रांगण में सभी ने एक स्वर में 'श्री ललिता कोटिनामा स्तोत्र' का पाठ किया, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।
महोत्सव के प्रथम दिन की शुरुआत अलसुबह 6:00 बजे 'सुप्रभातम्' सेवा, नित्य आराधना और 'वेद पारायण' के साथ हुई। इसके पश्चात 'मंगलशासनम्' और नन्हे भक्तों के लिए 'बाल भोग' वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
दिन का मुख्य आकर्षण सुबह 10:00 बजे आयोजित 'श्री ललिता कोटिनामा स्तोत्र पारायण' रहा। रायपुर से पधारीं डॉ. श्रीमती अरुणा पेरी के नेतृत्व में 'ललिता परिवार' के सदस्यों ने इस पाठ को पूर्ण किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने हिस्सा
अंत में उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
विद्वानों का मार्गदर्शन
यह पूरा महोत्सव विशाखापत्तनम के प्रख्यात विद्वान श्रीमान रेजेटी श्रीरामाचार्युलु और उनके सुपुत्र श्रीमान रेजेटी सीताराम आचार्युलु (कन्नाबाबू) के मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है। श्री बालाजी टेम्पल कमेटी और 'दि बस्तर डिस्ट्रिक्ट आंध्रा एसोसिएशन' के पदाधिकारियों ने बताया कि यह मंदिर की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने का एक ऐतिहासिक अवसर है।
आगामी आकर्षण:
कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा
महोत्सव के दूसरे दिन, यानी 27 जनवरी को दोपहर 2:00 बजे श्री बालाजी मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा दंतेश्वरी मंदिर तक जाएगी और पुनः मुख्य मार्ग से होते हुए बालाजी मंदिर में प्रवेश करेगी।
समिति के सचिव बी. वेंकट राव और अध्यक्ष बी. वासुदेव राव ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से आग्रह किया है कि वे इस पुनीत उत्सव में सपरिवार सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त